फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hey Dad! I 'd give it a soul ...

हे पिता! मैं आत्मा सौंपता हूं...

Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hey Dad! I 'd give it a soul ...

प्रभु यीशु के त्याग और बलिदान को समर्पित ईसाईयों का

विज्ञापन
पर्व गुड फ्राइडे जिले में बड़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। शुक्रवार को शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित चर्च समेत अन्य स्थानों पर बने चर्चों में प्रभु यीशु के सलीब पर चढ़ाए जाने वाले दिवस को याद कर प्रभु की प्रार्थना की।

चर्च में प्रार्थना सभाएं कर प्रभु के लिए प्रार्थना व गीत गाए और अनुयायियों ने मोमबत्ती जलाकर अमन व चैन की दुआ मांगी है। जिले में गुड फ्राइडे का पर्व भी बड़े श्रद्धा व सादगी के साथ मनाया गया। गुड फ्राइडे का पर्व शहर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित मैथोडिस्ट चर्च के फादर संतोष के सैमुअल ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की।

उन्होंने गुड फ्राइडे का महत्व बताया कि इस दिन प्रभु यीशु ने मनुष्य जाति की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था और उन्होंने प्राण त्याग दिए थे। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु के बलिदान के लिए ही अनुयायी चालीस दिन तक उपवास रखते हैं तो कुछ लोग शुक्रवार को व्रत रख कर प्रभु की प्रार्थना करते हैं।

चर्च के फादर ने संदेश पढ़ते हुए कहा कि हे पिता! मै अपनी आत्मा तेरे हाथाें में सौंपता हूं। बताया कि इसी पंक्ति के बाद प्र्रभु यीशु ने अपने प्राणाें को त्याग दिया था। फादर ने कहा कि पापों में डूबी मानव जाति के लिए अपने महान त्याग के लिए प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार का ही चयन किया, इसलिए शुक्रवार को पवित्र व शुभ माना जाता है।

फादर ने शांति, अमन, चैन व प्रेम का संदेश दिया। जिसके उपरांत अनुयायियों ने कैंडल जलाकर अमन व शांति की कामना की। साथ ही प्रभु यीशु की प्रार्थना की। इस मौके पर आनंद सिंह, आमिर, खूबचरन, मोहनी, मधु, स्नेहलता, आर्थरनाथ, राबिंसन, जानसन व मिस्टर जोयाल आदि ने प्रभु यीशु को नमन करते हुए सर्व समाज के कल्यान के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed