{"_id":"58275b064f1c1bf47eb3be6b","slug":"helmet-saves-lives-would-have-planted","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नरहाई मोड पर शुक्रवार रात लकड़ी लाद कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, वह हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी कस्बा के निवासी थे। आपस में मौसेरे भाई थे। वह बाइक से मामा के घर से मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के थाना दक्षिणी सेहरामऊ के कस्बा निवासी राहुल (27) व सोनपाल (25) आपस में मौसेरे भाई थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से शाहाबाद कोतवाली के बासितनगर निवासी मामा सुखराम के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। रात 9:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नरहाई मोड़ के पास लकड़ी लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल व सोनपाल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। राहुल दो बहनों में एकलौता था। उसके तीन पुत्री हैं। सोनपाल छह भाइयों में दूसरे नंबर का था उसके एक पुत्री है।
विज्ञापन