फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Heavy rain brought relief from heat but water logging became a problem

Hardoi News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत पर जल भराव बना मुसीबत

Tue, 22 Aug 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from heat but water logging became a problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान जिले के बाशिंदों पर आखिरकार मंगलवार को बादल मेहरबान हो गए। सुबह से ही शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला रुक-रुककर कई घंटों तक चला। इसके कारण गर्मी से काफी हद तक निजात मिल गई, लेकिन झमाझम बारिश से जलभराव की मुसीबत भी हो गई। शहर के ज्यादातर प्रमुख मार्ग और फुटपाथ बारिश में पानी से लबालब नजर आए। मौसम विभाग की वेधशाला में 82.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन बादल हवा के साथ आगे बढ़ जाते थे। बादल छाने और बारिश न होने के कारण उमस भी काफी ज्यादा हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब लोग सो कर उठे तो रिमझिम बारिश हो रही थी। इसके बाद लगभग नौ बजे तक झमाझम बरसात होने लगी। फिर कुछ देर के लिए बारिश रुक गई, लेकिन आसमान में घने काले बादल छाए रहे। दोपहर लगभग पौने एक बजे फिर से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पांच बजे तक खूब बारिश हुई। बाद में भी रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि 82.2 मिलीमीटर बारिश शाम को पांच बजे तक हुई है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए हैं और अभी एक दो दिन बारिश और होने की उम्मीद है। उधर दूसरी ओर झमाझम बारिश से शहर की सिनेमा रोड, बड़ा चौराहा से रामदत्त चौराहा जाने वाली सड़क और फुटपाथ पर पानी भर गया। इसी तरह नघेटा रोड और नुमाइश चौराहा से डीएम चौराहा तक पानी भर गया। यहां फुटपाथों पर भी काफी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के कारण संल्लिया रोड पर पानी की टंकी के पास, मोहल्ला नागर में कब्रस्तान के पास, कटरा बाजार और रौजा गेट के पास जलभराव हो गया। जूनियर हाईस्कूल के मुख्य द्वार से लेकर परिसर तक में भी जलभराव हो गया।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार झमाझम बारिश से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। लोगों को आवागमन में खासी परेशाानियों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोलभी बारिश में खुल गई। बस अड्डा, उन्नाव रोड, लखनऊ रोड और हरदोई रोड पर इमलिया बाग सहित कोतवाली के पास तक कई मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने और आस पास स्थित दुकानों में भी पानी भर गया। इसके कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं।
किसानों के लिए आसमान से बरसा अमृत
82.2 मिलीमीटर बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। इन दिनों किसानों को गन्ने से लेकर धान तक की फसल में सिंचाई की जरूरत थी। अधिकांश किसान बारिश न होने के कारण निजी संसाधनों से खेतों की प्यास बुझाने की कवायद में लगे थे, लेकिन यह किसानों की जेब पर भारी बोझ डाल रहा था। बारिश के कारण खेतों की प्यास बुझी है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. मुकेश सिंह कहते हैं कि किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई के लिए डीजल की जरूरत होती है।

यह बारिश गन्ना, धान कीफसल के लिए वरदान है। जनपद में सबसे ज्यादा रकबा इन्हीं दो फसलों का है। तिल्ली की फसल को छोड़कर बाकी सभी के लिए फायदा है। तिल्ली ज्यादा पानी भर जाने के कारण सड़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed