{"_id":"bd87e40308df5807f18be171c58fa787","slug":"healthy-body-healthy-mind-dr-nirmala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास- डॉ. निर्मला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास- डॉ. निर्मला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। जब मन मनुष्य का स्वस्थ होता है तो उसकी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और उसका भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होता है। यह बात आर्य कन्या डिग्री कालेज में शुक्र वार को एशियन गेम्स पर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या निर्मला यादव ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज छात्राएं खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व अपने समाज, जिला, प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाएं। डॉ. रानी भटनागर ने छात्राओं को प्रतिदिन व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी डॉ. सरिता यादव ने कहा कि छात्राओं को खेल व व्यायाम को जीवन में प्रमुखता देनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्राएं बुशरा रहमान, अंकिता शुक्ला, प्रियांशी यादव, रुचि गुप्ता, विप्रा पांडे, प्रिया मिश्रा, दिव्यांशी, पंखुड़ी गुप्ता, जाहनवी सिंह और दीपा गुप्ता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय खेलों के इतिहास, उनके रिकार्ड्स, खेलों की स्थितियां, महिलाओं का प्रदर्शन और भविष्य में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. स्मिता जायसवाल, डॉ. सुमन वर्मा आदि मौजूद रहीं।