{"_id":"704d65290ad462658af8aad0bd2d3e2a","slug":"health-worker-to-stop-recruitment-fierce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती रोकने को हेल्थ वर्कर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती रोकने को हेल्थ वर्कर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्तियों पर रोक लगाते हुए
विज्ञापन
पहले संविदा पर कार्यरत हेल्थ वर्करों की नियुक्ति स्थायी करने की मांग को
लेकर हेल्थ वर्करों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा
सीएम को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग
की।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी मौर्या ने कहा कि हेल्थ वर्कर पिछले तीन सालों से 3575 संविदा के आधार पर 41 जिलों में कार्यरत हैं। संविदा कर्मचारी लंबे समय से समायोजन की मांग करते आ रहे, जबकि वर्तमान में कुल 7751 पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ माह से संविदा कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी नहीं किया गया है।
जिससे कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं, परंतु इनके प्रति प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है और पांच जुलाई को 540 रिक्त पदों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुषों के प्रशिक्षण के लिए परीक्षा प्रदेश सरकार के द्वारा कराई जा रही है, जो निंदनीय है।
जिलाध्यक्ष देश दीपक द्विवेदी ने कहा कि ज्ञापन व पोस्टकार्ड से प्रदेश के सभी जिलों के हेल्थ वर्कर सीएम तक अपना विरोध पहुंचा न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस दौरान हेल्थ वर्करों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की भी मांग की।