{"_id":"61a7b11d2c8118239742ffd6","slug":"health-worker-strike-hardoi-news-knp6671420149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रर्दशन
सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को संविदाकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार कर मांगें पूरी न होने तक बेमियादी हड़ताल जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष जावेद ने बताया कि जिले में 1300 के करीब संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। कोरोना महामारी के दौर में संविदाकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। 26 जुलाई 2021 को संविदाकर्मियों ने विभाग के सामने मांगें रखीं थीं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। इसके कारण संविदाकर्मी 25 नवंबर से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुुरू की। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने से गुस्साए संविदाकर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर महामंत्री डॉ.अंशुल ओमर, नीरा, अनुराधा, प्रियंका, उमा, प्रीति ललिता, तैय्यब, कैलाशनाथ, खुशबू जुल्फिकार आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।