{"_id":"60da01b38ebc3ec204519b35","slug":"health-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6370321116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगी की सूचना दें और 500 रुपये पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगी की सूचना दें और 500 रुपये पाएं
विज्ञापन
हरदोई। दस्तक अभियान के दौरान जिले में टीबी रोगी की सूचना देने वालों को 500 रुपये उनके बैंक एकाउंट में भेजे जाएंगे। अभियान के तहत अधिक से अधिक टीबी रोगियों को चिह्नित करने के लिए आमजन की भागीदारी बढ़ाए जाने को लेकर यह पहल की गई है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी ने बताया कि जिले में एक से 31 जुलाई के मध्य विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में टीबी रोगियों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा टीबी रोगियों को अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी के तहत यदि कोई टीबी रोग से लक्षण ग्रस्त मरीज की सूचना देता है और सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजरों की जांच में उसमें टीबी होने की पुष्टि होती है तो उन्हें पांच सौ रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। इसको लेकर बाकायदा उनका बैंक एकाउंट नंबर भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
टीबी जांच है आवश्यक : डा. प्रदीप
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार कश्यप ने बताया कि अगर कोई कोविड मरीज ठीक हो जाता है और उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। फिर भी खांसी नहीं रुक रही है तो उसकी टीबी जांच जरूर कराई जानी चाहिए। कोविड के लक्षण वाले व्यक्ति की जांच कराने पर अगर रिपोर्ट निगेटिव है तब भी टीबी की जांच अवश्य करा लें। टीबी की जांच जिला क्षय रोग कार्यालय, सीएचसी एवं पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होती है।
टीबी रोगियों की तैयार होगी सूची
जिला कोआर्डिनेटर महेंद्र यादव ने बताया कि आशा व आमजन द्वारा जो भी रोगी चिह्नित किए जाएंगे उनकी सूची तैयारी होगी। उसके बाद उसके बाद रोगियों की सूची को एएनएम को दी जाएगी और ब्लाक मुख्यालय को भी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे रोगी को इलाज के दौरान पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से पोषण के लिए बैंक एकाउंट में दिए जाएंगे।
जिले में अभी टीबी रोगियों की स्थिति
ब्लाक रोगी
संडीला 215
शाहाबाद 250
टड़ियावां 105
हरदोई 815
हरियावां 82
माधौगंज 142
मल्लावां 57
बावन 61
कोथावां 138
सांडी 85
सुरसा 85
टोडरपुर 110
अहिरोरी 116
बेंहदर 83
भरावन 87
भरखनी 65
बिलग्राम 145
हरपालपुर 127
कछौना 63
पिहानी 119