फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   health,hardoi,civic,hardoi news,medicine

कूड़े के ढेर में मिलीं अस्पताल की दवाएं

Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
health,hardoi,civic,hardoi news,medicine
सीएचसी के पीछे कूड़े के ढेर में पड़ी दवाइयां। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर से भले ही मरीजों को दवा का अभाव बताकर टरकाया जाता हो, लेकिन दवाओं और सीरप को कूड़े के ढेर में फेंका जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की यह शर्मनाक हकीकत हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे भारी मात्रा में दवाइयां और सीरप कूड़े के ढेर में पड़े मिले। किसी को दवा फेंके जाने की भनक न लगे, इसलिए बाकायदा इन दवाइयों और सीरप की शीशियों को जलाया भी गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय और सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को लिखी जाने वालीं दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि चंद दवाइयों को छोड़कर कोई भी दवाएं सीएचसी और पीएचसी पर नहीं मिल पातीं। तीमारदार अपने मरीजों की सलामती के लिए चिकित्सक से बाहर की दवाइयां लिखवा लेते हैं। एक तरफ मरीजों को निशुल्क दवा सीएचसी से नहीं मिल पा रहीं, तो दूसरी ओर दवाइयां सीएचसी से फेंकी जा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी के पीछे कूड़े के ढेर में आयरन, कैल्शियम, विटामिन की टैबलेट्स (गोलियां) और एक सीरप की शीशियां भी पड़ी मिलीं। इन सभी को जलाया भी गया था। कोरोना संक्रमण के दौरान दवाइयों का महत्व भी लोगों की समझ में आ चुका है, जब कई दवाओं की कालाबाजारी की जा रही थी। ऐसे में शासन से उपलब्ध कराई गईं निशुल्क दवाएं फेंका जाना कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां के अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि सीएचसी के पीछे झाड़ियों में सांप, बिच्छू भी रहते हैं। इस वजह से उधर जाना नहीं हुआ। अब मामला संज्ञान में आया है, तो जाकर देखेंगे और तभी पूरी बात बता सकेंगे।

इनसेट
तर्क अगर यह तो भी गलती किसकी
आम तौर पर ऐसे मामलों में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार रटा रटाया जवाब देते हैं। जवाब होता है कि एक्सपायरी डेट क दवाएं थीं, इसलिए फेंक दी गईं। मान भी लिया जाए कि दवाएं एक्सपायरी डेट की थीं, तो भी सवाल यह है कि इसकी नौबत आई क्यों। अस्पताल आने वाले मरीजों को अगर व्यवस्थित ढंग से दवाइयां वितरित की जातीं, तो दवाओं के एक्सपायर होने की नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed