फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   He took the girl away and left her in the hospital after she died.

Hardoi News: युवती को ले गया, मौत होेने पर अस्पताल में छोड़कर भागा

Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
He took the girl away and left her in the hospital after she died.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज। कथित प्रेमी के साथ गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रेमी उसका शव दिल्ली के एक अस्पताल में छोड़कर भाग आया। आरोपी युवक से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आया। परिजन शव लेकर मंगलवार सुबह गांव पहुंचे। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स खेती और मजदूरी करता है। उसने बताया कि बेटी (20) बीती 15 जनवरी को कछौना कोतवाली क्षेत्र के गोठवा निवासी पंकज के साथ घर से चली गई थी। इसका पता चलने पर 20 जनवरी को उन्होंने पंकज के खिलाफ बेनीगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी पंकज को दो बार बुलाकर पूछताछ की लेकिन उसने युवती को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई और फिर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। पंकज ने बताया कि वह युवती को लेकर ट्रेन से दिल्ली गया था। वहां से पुराने फरीदाबाद जाकर एक होटल में रुका। वहीं 17 जनवरी को युवती की तबीयत बिगड़ गई। पास के एक अस्पताल में ले जाने पर हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस पर पंकज उसे सफदरजंग स्थित एक सरकारी अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही पंकज ऑटो का किराया देने के बहाने वहां से भाग निकला। युवती के परिजनाें के साथ पुलिस की एक टीम दिल्ली गई। वहां से मंगलवार सुबह शव लेकर घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जमकर हंगामा किया। कई घंटे तक अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं ले गए। इसी बीच सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाने की भी जानकारी दी। इस पर परिजन मान गए। सीओ ने बताया कि अब तक मिली जानकारी में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम दिल्ली में ही हुआ है। इसमें विसरा सुरक्षित किया गया है। आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed