{"_id":"666887792250df71a60b9de3","slug":"havent-been-able-to-get-the-tender-done-yet-when-will-we-be-able-to-install-cctv-cameras-in-the-villages-hardoi-news-c-213-1-hra1001-115626-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अभी टेंडर ही नहीं करा पाए, गांवों में कब लगा पाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अभी टेंडर ही नहीं करा पाए, गांवों में कब लगा पाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
हरदोई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांवों में लगवाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे अभी तक एक भी ग्राम पंचायत में नहीं लग पाए हैं। हकीकत यह है कि चयनित 94 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने के लिए अभी तक टेंडर की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई है। कैमरे कब लगेंगे यह सवाल बना हुआ है।
गांवों की गतिविधियों के साथ ही आपराधिक घटनाओं और इनमें लिप्त लोगों की पहचान के लिए शासन ने ऑपरेशन त्रिनेत्र दिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आपराधिक गतिविधियों को रोकने और अपराधियों तक पुलिस को पहुंचने में आसानी रहती है। शासन की प्राथमिकता पर आपरेशन त्रिनेत्र में यहां पर 1,293 में से 94 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया। चुनाव से पहले इन पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की प्राथमिकता दी गई, लेकिन पंचायतों के जिम्मेदरों ने टेंडर ही नहीं कराए। अधिसूचना का हवाला देकर इससे बचते रहे।
बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र में अहिरोरी में नौ, बेहंदर में तीन, भरावन में सात, भरखनी में तीन, बिलग्राम में चार, हरियावां में तीन, हरपालपुर में छह, कछौना में आठ, कोथावां में आठ, माधौगंज में चार, मल्लावां में एक, पिहानी में नौ, सांडी में एक और टोडरपुर में चार ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इसमें से एक भी ग्राम पंचायत में टेंडर ही नहीं हो पाया है। बावन में सात, सुरसा में पांच, टड़ियावां में पांच, संडीला में सात ग्राम पंचायतों में टेंडर तो, करा लिए गए हैं। एक भी ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब सभी पंचायत सचिवों से कहा गया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कराते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का काम जल्द पूरा कराएं।