फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hathaura Tyona link road will be renovated with an expenditure of 1.5 crore rupees.

Hardoi News: डेढ़ करोड़ से होगा हथौड़ा त्योना संपर्क मार्ग का नवीनीकरण

Sat, 28 Feb 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathaura Tyona link road will be renovated with an expenditure of 1.5 crore rupees.
फोटो-27-भूमिपूजन के दौरान मौजूद विधायक रामपाल वर्मा व अन्य। संवाद
विज्ञापन

- विधायक रामपाल वर्मा ने किया शिलान्यस और भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में हथौड़ा त्यौना संपर्क मार्ग का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने मार्ग का निर्माण शुरू कराने के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहाा कि इस मार्ग की दशा सुधरवाने के लिए काफी प्रयास किए हैं।

भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि वह अक्सर ही आवागमन में इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। जब भी इस सड़क से निकलते थे ते लगता था कि किसी भी तरह यह सड़क बन जाए। सड़क निर्माण के लिए चार बार प्रस्ताव भेजा गया। हर बार कुछ न कुछ कमी होने के कारण फाइल वापस आ जाती थी। अब मेहनत सफल हुई है और निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है। अधिशासी अभियंता राज कुमार मौर्य ने बताया कि उक्त मार्ग का निर्माण जून तक पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में कछौना नगर पंचायत के अध्यक्ष राधारमण शुक्ला, भाजपा के जिलामंत्री अजय शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी,, नवीन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed