फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hatelist forces have suffered a crushing defeat in UP: Congress

यूपी में नफरतवादी ताकतों की हुई करारी हार : कांग्रेस

Tue, 11 Jun 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hatelist forces have suffered a crushing defeat in UP: Congress
हरदोई। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धन्यवाद पदयात्रा मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई शहर में निकाली गई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली में भी धन्यवाद पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम नफरतवादी ताकतों की करारी हार है।
विज्ञापन

शहर में कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा अलग-अलग मार्गाें पर निकली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को बड़ा जनसमर्थन मिला है। संविधान बचाने, मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जनता ने जनादेश दिया है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी मेहनत व लगन के साथ तीन साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। पंचायत चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि यूपी की जनता धन्यवाद की पात्र है। इस जनता ने जुमलेबाजी करने वाली भाजपा सरकार को नकारने का काम किया है। यात्रा के दौरान विनीत वर्मा, महताब अहमद, साधू सिंह, अरविंद शुक्ला, अनवारुल हसन, शशिबाला वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed