{"_id":"5df7c6d98ebc3e87c70dcf00","slug":"harpalpur-can-soon-become-a-nagar-panchayat-hardoi-news-knp532631365","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द नगर पंचायत बन सकती है हरपालपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द नगर पंचायत बन सकती है हरपालपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर ग्राम पंचायत को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है। क्षेत्रीय विधायक के पत्र पर शासन ने जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत हरपालपुर में ब्लॉक मुख्यालय और कोतवाली भी है। बड़ी ग्राम पंचायत होने के कारण इसको नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग लंबे समय से चल रही है।
बीते दिनों सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर हरपालपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की थी। साथ ही नगर पंचायत पाली का सीमा विस्तार कर इसे नगर पालिका का दर्जा दिलाने की भी मांग की थी।
विधायक के पत्र के परिप्रेक्ष्य में शासन ने हरपालपुर को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव मांगा है। इसको लेकर एसडीएम कपिलदेव यादव ने तहसीलदार मूसाराम और हरपालपुर के बीडीओ विद्याशंकर कटियार से आख्या भी मांगी है।
विज्ञापन
आख्या के मुताबिक साल 2011 की जनगणना के अनुसार हरपालपुर की जनसंख्या 8822 है, जबकि नगर पंचायत का दर्जा हासिल करने के लिए आबादी 10 हजार से अधिक होना जरूरी है। ऐसे में हरपालपुर से सटी सतौथा ग्राम पंचायत को भी इसमें जोड़ने की कवायद चल रही है।
सतौथा की जनसंख्या साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक 2992 है। इन दोनों आंकड़ों को जोड़ लें तो जनसंख्या 10 हजार से अधिक हो जाएगी। एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि प्रस्ताव डीएम के पास भेजा जा रहा है।
पाली नगर पंचायत की सीमा विस्तार की भी कवायद
पाली नगर पंचायत की सीमा विस्तार करने के बाद इसे नगर पालिका का दर्जा दिलाने की कवायद भी विधायक की पैरवी के बाद तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक तहसील प्रशासन ने राजस्व ग्राम खवाजगीपुर, अहमदपुर बाहर, राजा रामपुर, पाली बाहर, सराय सैफ पंचशाला, भगवंतपुर बाहर, सांडी खेड़ा, पाली पंचशाला को भी पाली नगर पंचायत में शामिल होने का प्रस्ताव डीएम को भेजा है। संवाद