{"_id":"6351384ae40af672a7298cf9","slug":"hardoi-youth-of-shahjahanpur-killed-in-accident-two-injured-hardoi-news-knp7242126200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः हादसे में शाहजहांपुर के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः हादसे में शाहजहांपुर के युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर के युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अल्लागंज सीएचसी भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी अर्जुन (25) खेती करता था। बुधवार देर रात वह अपने साथी आदित्य (23) और अमित (24) के साथ बाइक से पाली के रूपापुर से लौट रहा था।
रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अल्लागंज बॉर्डर पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अर्जुन की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा अर्जुन हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया।
मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटनना की सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि अल्लागंज बार्डर पर हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।