फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Youth murdered by slitting his throat in love affair, report filed on real brothers

हरदोईः प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेत कर हत्या, सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Aug 2022 04:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Youth murdered by slitting his throat in love affair, report filed on real brothers
फोटो-25- मृतक रामकुमार की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मड़िपाई गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मड़िपाई निवासी राम कुमार (20) ने इस वर्ष हाईस्कूल की व्यक्तिगत परीक्षा का फार्म भरा था। वह परिजनों के साथ खेती में हाथ बटाता था। सोमवार सुबह छह बजे वह खेत में लगी धान की फसल में पानी लगाने के लिए गया था।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद उसका भाई भोला खेत पर पहुंचा, तो वहां राम कुमार का शव पड़ा था। उसका गला रेतने के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियारों से वार करके उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर भोला ने घटना की सूचना बडे़ भाई देवकी को दी। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। इसी बीच घटना की जानकारी पर बेनीगंज कोतवाल इंद्रजीत चौहान भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
मृतक के बड़े भाई देवकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले दो वर्ष से रामकुमार का प्रेम प्रसंग गांव में ही एक स्वजातीय युवती से चल रहा था। छह माह पहले प्रेम प्रसंग की जानकारी युवती के भाइयों राहुल और मोहित को हो गई थी।
तब इन लोगों ने राम कुमार के साथ मारपीट की थी। देवकी का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में ही राहुल और मोहित ने मिलकर राम कुमार की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

कोतवाल इंद्रजीत चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल और मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-26- रोते बिलखते मृतक के परिजन

फोटो-26- रोते बिलखते मृतक के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed