{"_id":"638c88402defa16c524767ce","slug":"hardoi-youth-dies-due-to-electrocution-hardoi-news-knp7316398137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-18- मृतक उस्मान की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पिहानी। क्षेत्र के गांव कुसवारी में रविवार सुबह ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़कर घर आने वाली केबल को ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम छा गया।
गांव कुसवारी निवासी उस्मान (40) ट्रक चलाता था। परिवारीजनों ने बताया कि घर की केबल में कुछ खराबी आने के कारण शनिवार से बिजली नहीं आ रही थी।
रविवार सुबह 10 बजे उस्मान स्वयं ही ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करने लगा। अचानक बिजली आ जाने से वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया।
वह लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी फातिमा व छह बच्चे हैं। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।