फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Youth crushed to death by bus, woman serious

Hardoi Accident: बस से कुचलकर युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 15 Oct 2022 07:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 07:03 PM IST
सार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सड़क हादसा हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, हादसे के बाद एक घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंचीं और आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Hardoi, Youth crushed to death by bus, woman serious
सड़क पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बिलहरी गांव के पास शनिवार सुबह निजी बस ने सड़क किनारे खड़ी ठेली में टक्कर मारते हुए कबाड़ का काम करने वाले युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

बस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

गांव मगियावां निवासी नईम (30) फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता था। शनिवार सुबह वह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग स्थित बिलहरी गांव में ठेली लेकर कबाड़ खरीदने गया था। ठेली सड़क किनारे खड़ी करके वह गांव निवासी सीमा (35) से कबाड़ खरीद रहा था। इस दौरान हरदोई की तरफ से सवारियां लेकर आई अनियंत्रित निजी बस ने उसकी  ठेली में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेली उछल के खंती में जा गिरी। बस का अगला पहिया नईम के ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। बस की चपेट में आने से सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। एक घंटे तक एंबुलेंस के न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ हेमंत उपाध्याय ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सड़क पर पड़े रहे घायल, नहीं रुकी एम्बुलेंस
हादसे के बाद घायल सड़क पर तड़पते रहे। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क से एक एम्बुलेंस निकली, लेकिन चालक ने एम्बुलेंस रोककर घायलों को अस्पताल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। मृतक नईम की पत्नी फरीदन का कहना था कि समय से इलाज मिल जाता, तो शायद उसका पति जिंदा होता।

नशे में था बस चालक
ग्रामीणों का कहना है कि निजी बस चालक नशे में था। इसके चलते वह लहराकर कर तेज रफ्तार से बस चल रहा था। हालांकि ग्रामीणों ने बस चालक को दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक में सवार होकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed