{"_id":"6304ad920372f54a6f7d6284","slug":"hardoi-young-man-lying-on-the-side-of-the-track-watching-the-train-died-hardoi-news-knp7141130179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रेन देख ट्रैक किनारे लेटा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रेन देख ट्रैक किनारे लेटा युवक, मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार देर रात ट्रेन को आता देख ट्रैक किनारे एक युवक लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
खदरा फाटक के पास सोमवार देर रात 28 वर्षीय युवक को घूमते लोगों ने देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह पहले तो फाटक से करीब 100 कदम अप लाइन पर पैदल चलता रहा।
ट्रेन को आते देख वह ट्रैक के किनारे लेट गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मियों ने शव को शव गृह में रखवा कर शिनाख्त का प्रयास किया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि युवक ने ट्रैक के पास लेटकर जान दी है। वह स्लेटी रंग की टी-शर्ट व कत्थई रंग का हॉफ लोवर पहने था। आसपास के गांवों में फोटो भेजकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।