फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman's body found hanging in her maternal home

हरदोईः मायके में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman's body found hanging in her maternal home
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिदौरिया में पति से अनबन होने के चलते मायके में रह रही महिला का शव रविवार शाम कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सिदौरिया निवासी सरोजनी (24) की शादी चार वर्ष पूर्व गांव के ही राजीव के साथ हुई थी। चार माह से वह मायके में थी। रविवार की देर शाम उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना के समय मां-पिता दवा लेने गए थे। वापस आने पर उन्होंने बेटी का शव लटका देखा। मृतका के पिता डोरीलाल ने बताया कि शादी के बाद से बेटी और दामाद के बीच अनबन रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। चार माह पूर्व दोनों अलग हो गए थे। तब से बेटी उसके यहां रह रही थी। इस कारण वह तनाव में थी। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed