फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman found hanging in suspicious circumstances

Hardoi: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली महिला, भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 20 Oct 2022 08:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 08:23 PM IST
सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र के घसा गांव में एक महिला संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Hardoi, Woman found hanging in suspicious circumstances
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के घसा गांव में बुधवार रात महिला का शव संदिग्ध हालात में टिन शेड में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुराली मौके से भाग गए। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

घसा गांव निवासी बेबी (45) का मायका कन्नौज में है। बुधवार देर रात बेबी का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर टिन शेड में बल्ली पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराली मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मायके में दी। सूचना मिलने पर भाई विनोद परिजन के साथ मौके पर आया।
विज्ञापन

भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि बहनोई अनिल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद अनिल उसने बहन के साथ शादी की थी। अनिल की पहली पत्नी के बेटा-बहू उसी घर में रहते हैं। उसने आगे बताया कि सौतेली बहू बेबी से आए दिन झगड़ती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed