फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Will get rid of traffic jam, roads will be seven meters wide

Hardoi News: हरदोईः ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, सात मीटर चौड़ी होंगी सड़कें

Wed, 14 Dec 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Will get rid of traffic jam, roads will be seven meters wide
फोटो-21-हरदोई से लखनऊ मार्ग - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला प्रशासन ने शहर के मास्टर प्लान-2031 का पहला प्रस्ताव खारिज करने के बाद नए सिरे से प्लान तैयार कर शासन को भेज दिया है। बुधवार को भेजे गए प्रस्ताव में 243 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

नए प्रस्ताव में शहर के करीब 1.75 लाख लोगों को जाम से निजात दिलाने का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए नगर की प्रमुख सड़कों को सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही जल निकासी के लिए बड़े नाले बनवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के भीतर आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों ने हाईवे और नालों के किनारे अतिक्रमण कर लिया है। कई जगहों पर मकान बना लिए हैं। इन पर पालिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। बीते दो नवंबर को शहर के मास्टर प्लान 2031 की समीक्षा हुई थी। इसमें कई खामियां मिली थी। अब नए सिरे से प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी 243 आपत्तियों के निस्तारण की बात कही गई है। मास्टर में शहर और सड़क के किनारों के ग्रीन एरिया को कम नहीं किया जाएगा। सड़कें सात मीटर तक चौड़ी बनाई जाएंगी। इससे आने वाले समय में यातायात को सुगम बनाया जा सके।
ग्रीन एरिया को कम नहीं किया गया
डीएम एमपी सिंह का कहना है कि मास्टर प्लान के पहले प्रकाशन के बाद 243 दावे और आपत्तियां आई थीं। इसमें 150 दावा-आपत्तियों को समाहित करते हुए नया प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया था। अब नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित ग्रीन एरिया को ज्यादा कम नहीं किया गया है।

ऐसे लगी थीं आपत्तियां
- आपत्तियां लगाने वाले ऐसे लोग रहे हैं जिनके घर लखनऊ और कानपुर हाईवे या फिर प्रमुख व्यावसायिक सड़क के किनारे हैं। यदि इन्हें हटा दिया जाएगा, तो ये कहां जाएंगे। वहीं कुछ मांगें तो ऐसी भी हैं जिन्हें व्यवहारिक रूप से पूरा करना मुश्किल काम है।

फोटो-22- हरदोई से बिलग्राम मार्ग

फोटो-22- हरदोई से बिलग्राम मार्ग- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed