{"_id":"60f5b4a08ebc3e736850e89f","slug":"hardoi-wild-animal-tendua-hardoi-news-hardoi-news-knp6412195165","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा टोली की हिम्मत के चर्चे हर जुबां पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा टोली की हिम्मत के चर्चे हर जुबां पर
विज्ञापन
मकान में पड़ोस की छत से अंदर घुसते कस्बे के साहसी युवा। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तेंदुए के हमले में घायल हुए सुनील वाजपेयी को बाहर निकालने का मसला हो या फिर मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित तीसरी मंजिल से नीचे लाने की बात। कस्बे के साहसी युवाओं ने कमाल कर दिखाया। युवाओं की हिम्मत और परिश्रम का ही फल था, जो रात भर सर्च ऑपरेशन भी चल गया। वजह यह कि इन युवाओं के साथ ही प्रभागीय वन अधिकारी मकान के अंदर तेंदुए की तलाश में घुसे थे। पूरे इलाके में साहसी युवाओं की तारीफ होती रही।
नवाबगंज में जब तेंदुए के हमले और मकान में ही छिप जाने की बात पता चली तो पुलिस के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर सुनील वाजपेयी घायल पड़े थे और 21 लोग फंसे हुए थे। सबसे बड़ी चुनौती गंभीर रूप से घायल सुनील को मकान से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की थी। पुलिस और वन विभाग जब बेबस नजर आया, तो नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कस्बे के नवाबगंज के ही रहने वाले अनिल गिहार, सतीश कुमार, राज कपूर, नीरज, गोविंद, शंकर, संजीव, विजय, अच्छे, अजीत आदि को बुलाया और पूरी जानकारी दी। इन युवाओं ने मकान के अंदर घुसने का निर्णय लिया और फिर वह कर दिखाया जिसकी कल्पना भी करने में लेागों के हाथ पैर कांप रहे थे।
घायल सुनील और 17 लोगों को मकान से निकालने के बाद देर रात मकान में तेंदुए को खोजने के लिए भी यही टीम सक्रिय रही। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने बताया कि वह पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से इन्हें सम्मानित कराने का प्रयास करेंगे।