फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,wild animal,hardoi news

जंगली जानवर ने फिर किया बकरी का शिकार, दहशत

Tue, 24 Aug 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
hardoi,wild animal,hardoi news
खेत में पदचिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में जंगली जानवर की चहलकदमी स्थानीय लोगों के लिए दहशत का सबब बन गई है। बखियाखेड़ा के पास अब सोमवार की रात ग्राम करीमनगर में जंगली जानवर ने एक मकान के बाहर बंधी बकरी को निवाला बना डाला। गांव में स्थित धान के खेतों में पदचिह्न भी मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ होने की बात को फिर से खारिज किया है। दो दिन पहले बखियाखेड़ा में जंगली जानवर ने एक बकरी का शिकार किया था।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी रामपाल के घर के बाहर छप्पर के नीचे उनकी चार बकरियां बंधी थीं, इनमें से एक को रात में किसी जंगली जानवर ने शिकार बना लिया। मंगलवार तड़के इसका पता चलने पर गांव में दहशत फैल गई। उधर, दूसरी ओर खेतों में निकले ग्रामीणों ने कमलेश और अंबर के धान के खेत में जंगली जानवर के पदचिह्न देखे। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। गांव के दक्षिण की ओर स्थित खेतों में लगभग दो सौ मीटर दूर तक जंगली जानवर के पदचिह्न मिले हैं। वन दारोगा अमनचंद्र ने बताया कि तेंदुआ नहीं है। कुत्ता प्रजाति का कोई जंगली जानवर है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है। इससे पहले गुरुवार की रात बखियाखेड़ा में जंगली जानवर ने एक बकरी का शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed