फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Wife kidnapped for refusing farewell

हरदोई: विदाई से इनकार करने पर पत्नी को किया अगवा, बहनोई उसके साथी व अज्ञात पर अपहरण करने का आरोप

Tue, 09 Mar 2021 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Mar 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Wife kidnapped for refusing farewell
यूपी पुलिस
हरदोई के संडीला में गोलागंज गांव निवासी एक व्यक्ति ने लखनऊ निवासी बहनोई, उसके साथी व अन्य व्यक्ति पर गवना/विदाई से इनकार करने पर बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोलागंज निवासी शरीफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन नसीमा की शादी चार वर्ष पूर्व लखनऊ के मोहल्ला पिंक सिटी थाना पारा निवासी सलमान के साथ की थी। अब उसका गवना/विदाई होनी थी। बताया कि कुछ समय पूर्व पता चला कि सलमान आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर लखनऊ के थाना पारा में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

इस पर बहन नसीमा ने ससुराल जाने से मना कर दिया। शरीफ ने बताया कि सलमान ने कई बार प्रयास किया, लेकिन विदाई की बात नहीं बन सकी। इस पर बीते शनिवार को सलमान अपने परिजनों के साथ ग्राम तिलुइया निवासी रिश्तेदार कुरावनी के यहां आया।

बातचीत के लिए कुरावनी ने उसे बुलाया तो वह भी बहन के साथ मौके पर पहुंच गया। कोई हल न निकलने पर वह बहन के साथ पैदल लौट रहा था। रास्ते में पीछे से चार पहिया वाहन से आए सलमान, उसके साथी अतीक व अन्य ने उसकी बहन नसीमा को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसे अगवा कर लखनऊ की तरफ लेकर चले गए।

शरीफ ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी बहन का कहीं पता नहीं चला। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि भाई शरीफ की तहरीर पर सलमान उसके साथी व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed