{"_id":"630b64075dbac909aa49382a","slug":"hardoi-wife-consumes-poison-due-to-dispute-with-husband-death-hardoi-news-knp7150190112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पति से विवाद होने पर पत्नी ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पति से विवाद होने पर पत्नी ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन
फोटो-26- घटना स्थल पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति पुलिस टीम के साथ
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरीदायमपुर गांव में पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के गांव निंदेमऊ निवासी रामदेवी (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व कासिमपुर के गौरीदायमपुर गांव निवासी राम सागर के साथ हुई थी। रविवार की दोपहर उसने जहर खा लिया।
परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे भाई श्रीराम ने किसी पर कोई आरोप लगाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि बहन का बहनोई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सुबह बहनोई मजदूरी करने चला गया। इसी दौरान उसने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के दो बेटे हैैं। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घरेलू कलह में महिला ने जान दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ोटो-29- मृतका राम देवी की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI