फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Number of patients increased in Hardoi District Hospital

Hardoi: जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, ओपीडी में दो घंटे का इंतजार, फिर मिला उपचार

Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
सार

बदलते मौसम के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच भी 1029 पर्चे बने। मरीजों को दो-दो घंटे तक का इंतजार करने के बाद उपचार मिल सका।

विज्ञापन
Number of patients increased in Hardoi District Hospital
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के दौरान भी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सुबह से दोपहर तक 1029 मरीजों ने पर्चे बनवाए। डॉक्टर कक्षों के बाहर कतार लगी होने से मरीजों को पर्चा बनवाने और उपचार कराने से पहले दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद नंबर आने पर उपचार मिल सका।

विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने के चलते बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही थी। इसके बाद भी ओपीडी मेें मरीजों की भीड़ उमड़ी। मरीज पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे।
विज्ञापन

इसके बाद परामर्श पाने के लिए दो घंटे कतार में खड़े रहना पड़ा। नंबर आने पर डॉक्टरों ने मरीजों की बात सुनी और उन्हें परामर्श दिया। बावन के औहदपुर निवासी रामदेवी और बेहटा गोकुल निवासी राम भरोसे ने बताया कि उसे बुखार आ रहा है। सुबह 9 से 11 बजे तक लाइन में लगे रहने के बाद उपचार मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसन विभाग में तैनात फिजीशियन डॉ. विवेक वर्मा ने बताया कि मौसम बदलने से बुखार के मरीज बढ़े हैं। मरीजों को परामर्श के साथ दवाएं दी जा रहीं हैं। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों समुचित उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed