फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Video of teacher pressing student's hand goes viral, suspended

हरदोईः छात्र से हाथ दबवाते शिक्षिका का वीडियो वायरल, निलंबित

Wed, 27 Jul 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Video of teacher pressing student's hand goes viral, suspended
Hardoi, Video of teacher pressing student's hand goes viral, suspended - फोटो : HARDOI
हरदोई। बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पोखरी में एक बच्चे से हाथ दबवाते हुए शिक्षिका का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षिका पर इससे पहले भी बच्चों के साथ खराब व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं। इसी माह की 14 तारीख को स्कूल के प्रधानाध्यापक ने खराब व्यवहार व अनियमितता के लिए शिक्षिका की शिकायत बीईओ से की थी। बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद बीईओ ने शिक्षिका के निलंबन के लिए संस्तुति कर दी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय पोखरी में तैनात सहायक अध्यापिका उर्मिला सिंह एक बच्चे से अपने हाथ दबवाते हुए दिख रही हैं। इससे पहले इसी माह दो बार स्कूल के निरीक्षण के दौरान वह अनुपस्थित पाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ की आख्या में कहा गया है कि वह 13 जुलाई को निरीक्षण में वह अनुपस्थित थीं। इसके बाद उनकी शिकायत मिलने पर 15 जुलाई को फिर से निरीक्षण किया गया, तब भी वह स्कूल में उपस्थित नहीं थीं।
बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि बीईओ बावन की संस्तुति पर शिक्षिका का निलंबन कर दिया गया है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को जांच अधिकारी बनाया गया है।
मनो चिकित्सक से परीक्षण की दी थी सलाह
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने 14 जुलाई को बीईओ को दिए शिकायती पत्र में शिक्षिका पर बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने व बिना बताए अवकाश पर रहने का आरोप लगाया था।

उन्होंने पत्र में शिक्षिका के मनो चिकित्सक से परीक्षण कराए जाने की भी आवश्यकता बताई थी। लिखा था कि वह कक्षा कक्ष को अंदर से बंद कर लेती हैं। खाना खाकर कमरे के अंदर ही हाथ, पैर धो लेती हैं। बच्चों व साथी शिक्षकों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed