{"_id":"6321bf72bcb47113f4217d96","slug":"hardoi-video-made-by-doing-obscene-act-with-teenager-report-hardoi-news-knp7179953146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः किशोरी से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः किशोरी से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए युवक ने वीडियो बना लिया। शादी करने का दबाव बनाने के लिए वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी सूरज उसकी बेटी पर दो वर्षों से फाब्तियां कसता है। आरोप है कि 21 जून को बेटी स्कूल अंक पत्र लेने गई थी।
इसी दौरान सूरज उनकी बेटी को अपनी बहन के घर बुलाकर ले गया। जहां पर उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बना लिया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी की बहन और बहनोई ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
बेटी ने घर आकर इसकी जानकारी दी थी। दूसरे दिन थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी उनकी बेटी के साथ शादी करने का दबाव बना रहा है।
उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिससे वह परेशान है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी व उसकी बहन रामरानी, बहनोई छेदा लाल के खिलाफ छेड़छाड़ करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।