{"_id":"6366493b1fb39c04ae444063","slug":"hardoi-vehicle-tramples-bike-rider-farmer-death-hardoi-news-knp7266195141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बावन मार्ग पर शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरपालपुर के बरसाना गांव निवासी जसविंदर (53) खेती करता था। शनिवार सुबह उसने ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर धान हरदोई मंडी भेजा था। वह पीछे से बाइक से मंडी जा रहा था।
रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र में नहर पुलिया से 50 मीटर दूरी पहले पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए उन्हें रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के परिजनों को घटना की जानकारी देकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।