{"_id":"634fdf0e710a5b16eb16b4c2","slug":"hardoi-vehicle-hit-bike-farmer-died-hardoi-news-knp724023534","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, किसान की मौत
विज्ञापन
मल्लावां। फसल देखकर बाइक से घर जा रहे किसान को मल्लावां-राघवपुर मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव भूल भवानीपुर निवासी रामसेवक (50) खेती करता था। वह मंगलवार रात खेत से वापस घर जा रहा था। मल्लावां राघव पुर मार्ग पर शुक्लापुर गांव के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। इसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे व एक बेटी है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।