{"_id":"634fddac7b89c503a03a59de","slug":"hardoi-uncontrolled-van-rammed-into-tree-after-landing-in-khanti-three-injured-hardoi-news-knp7240228200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अनियंत्रित वैन खंती में उतरकर पेड़ से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अनियंत्रित वैन खंती में उतरकर पेड़ से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन
ोटो-05- पेड़ से टकराई वैन
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन खंती में उतरकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां से डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सतौथा गांव निवासी अनूप (30) वैन चालक है। बुधवार को वह सांडी थाना क्षेत्र के देवी चौरी गांव से दावत खाकर लौट रहा था। वैन में राघवेंद्र (20, अजय (22) भी थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर खंती में उतरकर पेड़ में टकरा गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने वैन के अंदर से सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने सभी की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक अनूप की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।