{"_id":"636cf1b718069c5b2d41acac","slug":"hardoi-uncontrolled-car-falls-into-a-ditch-computer-teacher-dies-hardoi-news-knp727488022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, कंप्यूटर शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, कंप्यूटर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
फोटो-17-मृतक अंकुश का फ़ाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कालिका माता मंदिर मार्ग पर बुधवार रात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे कंप्यूटर शिक्षक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने कार पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार के अंदर से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काकूपुर निवासी अंकुश (27) एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षक था। कॉलेज मेें भागवत कथा हो रही है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम अंकुश कार से कथा सुनने गया था। देर रात वापस आ रहा था। रास्ते में कालिका माता मंदिर मार्ग पर काकूपुर निवासी राजेंद्र के खेत के किनारे बोरिंग कराने के लिए खोदे गए गड्ढे में कार अनियंत्रित होकर जा गिरी।
हादसे में अंकुश की मौके पर मौत हो गई। गुरुवार सुबह कार में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की संभावना है।

फोटो-18- मृतक अंकुश के घर के रोते बिलखते परिजन- फोटो : HARDOI

फोटो-19- बोरवेल मे जा गिरी कार- फोटो : HARDOI
विज्ञापन