{"_id":"62d950ad3ec9826a051d86b3","slug":"hardoi-uncontrolled-auto-crushed-the-innocent-died-hardoi-news-knp708658084","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अनियंत्रित ऑटो ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अनियंत्रित ऑटो ने मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
फोटो-10- मृतक रामजी की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में जगदीशपुर मार्ग पर सैतियापुर गांव के पास स्कूल जा रहे मासूम को पीछे से अनियंत्रित ऑटो ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव सैतियापुर निवासी रामजी (6) गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ता था। पिता रामबहादुर के मुताबिक अभी उसका नाम नहीं लिखा था। गुरुवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रहा था।
रास्ते में सांडी-जगदीशपुर मार्ग पर स्कूल के पास पीछे से आए एक ऑटो ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मृतक तीन भाई बहनों में बड़ा था। हादसे में बेटे की मौत से मां पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बीईओ प्रेमावती ने बताया कि बच्चे का स्कूल में पंजीकरण नहीं था। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-11- रोती बिलखती मृतक की मां पुष्पा- फोटो : HARDOI