{"_id":"62e1210dd9e0585a7639d1d5","slug":"hardoi-uncle-nephew-killed-one-injured-hardoi-news-knp7096788182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बाइक सवार मामा-भांजा की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बाइक सवार मामा-भांजा की मौत, एक घायल
विज्ञापन
फोटो-05-मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक भोलू के परिजन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा की मौत हो गई।
गांव सहिजना निवासी भोलू (19) खेती करता था। मंगलवार को वह सांडी के ग्राम कुंबरियापुर निवासी चचेरी बहन सोनी के यहां बाइक से तीज का सामान लेकर चाचा कमलेश (40) के साथ गया था।
जहां से देर रात भांजे शिवांश (7) को लेकर वह बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई-सवाजयपुर मार्ग पर जगदीशपुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने भोलू को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा भोलू हेलमेट नहीं लगाए था।
शिवांश की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि कमलेश जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
पुलिस ने बुधवार को भोलू के शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल पाया था। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट लगाता तो शायद जिंदा होता बेटा
जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है। इस कारण हादसे में ज्यादातर युवा जान गवां रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को हादसे में जान गंवाने वाले भोलू ने भी किया। पिता सर्वेश के मुताबिक सिर में चोट लगने से बेटे की जान चली गई। दोपहिया वाहन के लिए लाइफ गार्ड का काम करने वाला हेलमेट बेटे के सिर पर नहीं था। हेलमेट लगाए होता तो शायद बेटा जिंदा होता। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मामा-भांजा की एक साथ मौत से दो घरों में मातम का माहौल है।