फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Two jailed including uncle who shot and killed his nephew

Hardoi News: हरदोईः भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाले चाचा समेत दो को जेल

Mon, 28 Nov 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Two jailed including uncle who shot and killed his nephew
ोटो-14- रोती बिलखती मृतक रजत की बहन सरिता - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के भरावन चौराहा पर रविवार रात भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर चाचा समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना के दूसरे दिन गांव छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

भरावन गांव निवासी रजत पांडेय (26) दुकान चलाता था। रविवार रात वह दुकान बंद करके पैदल घर जा रहा था। परिजनों के मुताबिक चौकीदार रघुनाथ और रजत के चाचा मंगलाचरण पांडेय के खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो रहा था। रजत मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करने लगा था। इस दौरान मंगलाचरण का पौत्र विशाल पांडेय ईंटें चलाने लगा।
विज्ञापन

जो रजत के भाई शानू को लग गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी बीच चाचा मंगला चरण ने रजत की कनपटी पर गोली मार दी। इसमें रजत की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं रजत का भाई विशाल और शानू गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दूसरे दिन भी गांव छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई विमल की तहरीर पर पुलिस ने चाचा मंगलाचरण व उसके पौत्र विशाल के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसओ आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के पास बंदूक, आठ कारतूस, सात खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ कर आरोपियों जेल भेज दिया।
नए प्रभारी निरीक्षक को पहला दिन पड़ा भारी
अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने रविवार दोपहर में थाने का कार्यभार संभाला था। रविवार का दिन कोतवाल का पहला दिन था। इसी रात भरावन में गोली कांड हो गया।

आरोपियों और मृतक की थी यह रंजिश
आरोपी चाचा मंगला चरन और मृतक रजत के परिजनों के बीच तीन फिट रास्ते को लेकर 13 वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी भूमि पर मृतक के परिजनों ने पाकड़ का पेड़ लगा दिया था। यह बात विपक्षियों को नागवार गुजर रही थी। लोगों इस रंजिश को रजत की हत्या से जोड़ रहे हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed