{"_id":"600ef2050b1213022307b984","slug":"hardoi-two-held-hostage-and-beaten-up-including-bjp-s-sector-convenor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: भाजपा के सेक्टर संयोजक समेत दो को बंधक बनाकर पीटा, आरोपी सीतापुर में सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: भाजपा के सेक्टर संयोजक समेत दो को बंधक बनाकर पीटा, आरोपी सीतापुर में सिपाही
Mon, 25 Jan 2021 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम झपलपुरवा में श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए अभिलेख एकत्र किए जाने को लेकर भाजपा के सेक्टर संयोजक और उसके करीबी को सीतापुर में प्रवर्तन दल में सिपाही के पद पर तैनात युवक ने अपने पुत्र और एक करीबी के साथ बंधक बनाकर पीट दिया।
पुलिस ने बंधक बनाए जाने की बात को खारिज करते हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। झपलपुरवा निवासी रजनीश वर्मा (26) भाजपा का सेक्टर संयोजक है। रविवार शाम वह गांव निवासी कुलदीप वर्मा के साथ गांव में श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए श्रमिकों और परिचितों के अभिलेख जमा कर रहा था।
इसकी जानकारी मिलने पर लोनारपुरवा निवासी धीरेंद्र राजवंशी मौके पर पहुंच गया। उसने अपने साथी रामसनेही के साथ मिलकर रजनीश और कुलदीप को पीट दिया। इसी बीच धीरेंद्र के पिता आदित्य जो कि सीतापुर में प्रवर्तन दल में सिपाही के पद पर तैनात हैं, भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर रजनीश और कुलदीप को बंधक बनाकर पीट दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि रजनीश की तहरीर पर धीरेंद्र, उसके पिता आदित्य और साथी रामसनेही पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बंधक बनाए जाने की बात को गलत बताया।