फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two communities face to face, force deployed in village, then heated up the dispute over funeral of dead body

हरदोई: दो समुदाय आमने-सामने, गांव में फोर्स तैनात, फिर गरमाया शव के अंतिम संस्कार का विवाद

Wed, 08 Sep 2021 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Sep 2021 01:48 AM IST
सार

एक समुदाय का आरोप था कि कब्रिस्तान की भूमि पर शव का दाह संस्कार किया गया है। हालांकि उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलह समझौता करा दिया था। मंगलवार की शाम इसी बात को लेकर दो युवकों में फिर से बहस हो गई।

विज्ञापन
Hardoi: Two communities face to face, force deployed in village, then heated up the dispute over funeral of dead body
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

विस्तार

हरदोई के बेहटा गोकुल के गांव सकाहा में कुछ दिन पहले दो समुदाय में हुआ विवाद मंगलवार की शाम फिर से गरमा गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों ओर के लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव सकाहा में लगभग सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति के निधन के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों ने जिस भूमि पर अंतिम संस्कार किया था, उसको लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


एक समुदाय का आरोप था कि कब्रिस्तान की भूमि पर शव का दाह संस्कार किया गया है। हालांकि उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलह समझौता करा दिया था। मंगलवार की शाम इसी बात को लेकर दो युवकों में फिर से बहस हो गई। बात बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों ओर के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने एसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसओ ओपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि दोनों समुदाय में विवाद हुआ था। थाने बुलाकर दोनों ओर के लोगों को समझाबुझा दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed