फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Troubled by grandmother and uncle, girl gave her life

Hardoi News: दादी व चाचा से परेशान होकर युवती ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Troubled by grandmother and uncle, girl gave her life
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सोनिकपुर में एक युवती ने बुधवार दोपहर बाद डेढ़ बजे अंगोछा से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर उसकी दादी मोहाना समेत पांच परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती की मां जमुना देवी पत्नी कालीचरण ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को घर पर उनकी बेटी कावित्री (18) घर में अकेली थी।

इस दौरान चचेरी दादी व चाचा समेत पांच परिवार वालों से परेशान होकर उसने बरामदे में छल्ले में अंगोछा का फंदे लगाकर जान दे दी। उसने बताया कि 13 जुलाई को चचेरी दादी ने बेटी को पीटने के बाद फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। उसके चाचा सुमित अक्सर बेटी को गालियां देता था।
विज्ञापन


रास्ते में आते जाते उसका वीडियो बनाता था। वह बेटी को भविष्य बर्बाद करने की धमकी भी देता था। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया मृतक युवती की मां की तहरीर पर चचेरी दादी मोहाना, चाचा सुमित, सूरज, गुड्डू, पुत्तन लाल ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई
मां के अनुसार युवती ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद चाचा सुमित की छींटाकशी से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed