फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Tractor-trolley crushed a young man riding a scooty, death

हरदोईः ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत

Wed, 16 Nov 2022 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Tractor-trolley crushed a young man riding a scooty, death
फोटो-40- सर्कुलर रोड पर घटनास्थल पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता सीओ सिटी विनोद द्विवेदी अ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में सर्कुलर रोड पर बुधवार शाम लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी की तरफ जा रहे स्कूटी सवार को सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सड़क पर गिरते ही स्कूटी सवार के पेट के ऊपर से ट्राली का पहिया निगल गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के मोहल्ला कन्हाई पुरवा निवासी अमित राठौर (30) मजदूरी करता था। बुधवार शाम वह लखनऊ चुंगी की ओर से स्कूटी से घर जा रहा था। रास्ते में एक गेस्ट हाउस के पास सड़क धंसी होने से स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रही सीमेंट की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने अमित को कुचल दिया।
विज्ञापन

ट्राली का पहिया पेट के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ सिटी मजिस्ट्रेट डा. सदानंद, सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

धसी सड़क बनी हादसे का कारण
अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए लखनऊ-बिलग्राम चुंगी मार्ग पर खोदी गई सड़क की मिट्टी धंस गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क धसी होने से स्कूटी का पहिया गड्ढे में जा गिरा। इस कारण स्कूटी पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed