फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Told women how to grow vegetables

हरदोईः महिलाओं को बताया कैसे उगाएं सब्जियां

Sun, 18 Sep 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Told women how to grow vegetables
फोटो-05- कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व कृषि वैज्ञानिक । - फोटो : HARDOI
हरदोई। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में राष्ट्रीय पोषण अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला किसानों ने विशेष रूप से भाग लिया। केंद्र प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि सभी अपने घर के पास पोषण वाटिका तैयार करें। वाटिका में सब्जियों को उगाने व फलदार पौधों को लगाएं। ताकि भोजन में आवश्यक पोषण तत्वों के लिए सब्जियां, फल उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मुकेश पाल ने कहा कि पौष्टिक भोजन ही स्वस्थ शरीर का आधार है। ऐसे में सभी लोगों को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. प्रिया वशिष्ठ ने कहा कि संतुलित आहार के लिए नियमित रूप से हरी सब्जियां व फलों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

पोषण वाटिका से हमें घर बैठे फल और सब्जियां मिल सकती हैं। फसलों के बीज में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम आदि की यात्रा बढ़ गई है। इन बीजों से उत्पन्न फल-सब्जियों तथा अनाज का सेवन करने से हमें पौष्टिक तत्व शीघ्र ही भोजन द्वारा प्राप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मौसमी फल एवं सब्जियों का सेवन करना चाहिए। संचालन करते हुए डॉ. मुकेश सिंह ने कहा कि पोषण वाटिका का निर्माण छोटे स्थान में किया जा सकता है।
जिसमें मौसमी सब्जियों को उगाने के साथ अमरूद, आंवला, केला, पपीता आदि फलों के पौधे रोपित कर एक निर्धारित समय के बाद पौधों के पेड़ बनने पर फलों को प्राप्त किया जा सकता है।
जबकि मौसमी सब्जियां उगाते रहने से भोजन के लिए हरी सब्जियों की उपलब्धता बनी रहेगी। इस मौके पर विभिन्न गांवों के किसानों के साथ महिला किसान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed