फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Three thousand rupees were blown from the pocket of Timardar in the hospital

हरदोईः अस्पताल में तीमारदार की जेब से तीन हजार रुपये उड़ाए

Mon, 14 Nov 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Three thousand rupees were blown from the pocket of Timardar in the hospital
हरदोई। जिला महिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। रविवार रात सोते समय किसी ने एक तीमारदार की जेब से तीन हजार रुपये पार कर दिए। तीमारदार ने शक के आधार पर एक दिव्यांग को पकड़ा। भीड़ ने तीमारदार की बात सुने बिना ही उसकी पिटाई कर दिव्यांग को छुड़वा दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल रसूलपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मैना गर्भवती है। रविवार को उसे प्रसव के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात होने पर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

वह रात में अस्पताल परिसर में बने एक बरामदे में अपने साले मूलचंद के साथ सो रहा था। उसके पास में ही एक दिव्यांग व्यक्ति सो रहा था। रात में उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकल गए। सुबह जागने पर उसने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। उसे दिव्यांग व्यक्ति पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जिला अस्पताल गेट के बाहर बैठा दिख गया। इस पर उसने दिव्यांग से रुपये निकालने की बात कही। इस दौरान गेट पर मौजूद भीड़ ने कुछ जाने बिना उसे और साले मूलचंद की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भी उसकी बात नहीं सुनी। उल्टा उसे धमकाकर चले गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed