फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Three more miscreants arrested, looted jewelery recovered

हरदोईः तीन बदमाश और गिरफ्तार, लूटे गए जेवर बरामद

Thu, 21 Jul 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Three more miscreants arrested, looted jewelery recovered
फोटो-12- पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से सराफ से लूटे गए जेवरात बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस चार बदमाशों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 15 जून को नेवादा-गौसगंज मार्ग पर माइनर पुलिया के पास सराफ से लूट हुई थी। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, स्वॉट समेत कई टीमें लगाई गईं थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोच लिया था। उनके कब्जे से लूट के जेवर मिले थे। टीमें गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम कासिमपुर एसओ हरिशंकर प्रजापति टीम के साथ मल्लावां-गौसगंज मार्ग पर गौसा नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने बाइक पर सवार तीन संदिग्धों के आने की सूचना दी।
टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां निवासी नरेंद्र उर्फ नीशू, कानपुर देहात के मूसानगर निवासी गोरेलाल और कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के लालपुर गल्लामंडी निवासी राहुल बताया। तीनों के पास से 750 ग्राम जेवर, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया नरेंद्र उर्फ नीशू के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है।

रेकी कर बदमाशों ने सराफ से की थी लूट
तीनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि नरेंद्र कुमार उर्फ नीशू की सराफ अनुज वर्मा के साथ रुपयों की उधारी को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते नरेंद्र ने रेकी की थी। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने सराफ को स्कूटी से घर जाते समय लूट लिया था। लूट के जेवर बांटकर अन्य जनपदों में बेच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed