{"_id":"63767b4f5a759d6c5b006f3b","slug":"hardoi-three-friends-riding-a-bike-were-hit-by-a-vehicle-two-died-hardoi-news-knp7288645140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: बाइक सवार तीन दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: बाइक सवार तीन दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक घायल
Fri, 18 Nov 2022 02:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:20 PM IST
सार
पाली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से एक पिता बेटी के जन्मदिन का केक लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई पाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दोस्तों के साथ बेटी के जन्मदिन का केक लेकर बाइक से वापस लौट रहे पिता और एक दोस्त की हादसे में मौत हो गई। जबकि तीसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
भरखनी गांव निवासी (24) अवनीश की बेटी का गुरुवार को जन्मदिन था। इसके लिए अवनीश अपने दोस्त कल्लू (26) और विशाल (20) के साथ केक खरीदने पाली आया था। तीनों केक लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। पाली-भरखनी रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए लेकर जा रही थी लेकिन अवनीश और कल्लू ने दम तोड़ दिया। वहीं विशाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों एक ही बाइक में सवार थे, किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन