फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Third youth injured in road accident also died

हरदोईः सड़क हादसे में घायल हुए तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Mon, 01 Aug 2022 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Third youth injured in road accident also died
फोटो-14- रोते बिलखते मृतक अवी के परिजन - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में बड़ागांव मार्ग पर देवस्थान के पास रविवार सुबह हादसे में घायल तीसरे बाइक सवार ने देर रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन युवकों की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी अवी (18) रविवार को अपने दोस्त अंकित (20), रवि (15) के साथ बाइक से किसी काम से अजतूपुर गांव गया था।
जहां से लौटते समय हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर एक देवस्थान के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे भरे पानी में जा गिरी थी। हादसे में रवि की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अंकित और अवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा था। जहां कुछ देर में अंकित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने अवी की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां पर नाक, कान से अधिक खून बहने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से मना कर घर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
तीन मौतों से मोहल्ले में मातम
हादसे में तीन युवकों की मौत से मोहल्ला अंबेडकरनगर में मातम का माहौल है। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद दो युवकों के शव घर आए। वहीं देर रात तीसरे अवी का भी शव घर पहुंच गया। शवों को देखने के लिए लोगों का हुजूम अंबेडकर नगर मोहल्ले में उमड़ पड़ा। मृतकों के परिजनों को लोग सांत्वना देते रहे।

विधायक ने घर पहुंचा बंधाया ढांढस
विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रविवार देर शाम हुए हादसों में मृतकों के घर जाकर शोक संवेदना जताई है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, अभिराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed