{"_id":"636f94992f3b905531725c76","slug":"hardoi-thieves-crossed-sacks-of-black-pepper-and-pulses-from-the-warehouse-hardoi-news-knp7278447134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः गोदाम से चोरों ने पार की काली मिर्च और दाल की बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः गोदाम से चोरों ने पार की काली मिर्च और दाल की बोरियां
विज्ञापन
माधौगंज। कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने परचून व्यापारी की गोदाम का गेट की सरिया तोड़कर काली मिर्च और दाल की बोरियों समेत परचून का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी।
कस्बे केे मोहल्ला अन्नपूर्णा नगर निवासी प्रमोद गुप्ता किराना व सराफा की दुकान चलाते हैं। कस्बे के नजहाई चौराहे पर उनका परचून का गोदाम है। शुक्रवार रात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया। छत के रास्ते गोदाम में घुसने के लिए चोरों ने जीने में लगे गेट की सरिया तोड़ दी।
चोरों ने गोदाम मेें रखी एक बोरी काली मिर्च, पांच बोरी दाल और अन्य फुटकर सामान उठा ले गए। सुबह गोदाम खोलने पर सामान बिखरा और गेट टूटा मिला। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। एसओ सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।