फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Thief ran away with bike on the pretext of buying

हरदोईः खरीदने के बहाने बाइक लेकर भागा चोर

Mon, 22 Aug 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Thief ran away with bike on the pretext of buying
बिलग्राम। कस्बे में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर एक बाइक मिस्त्री के पास बाइक खरीदने के लिए पहुंचा युवक चलाने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। काफी इंतजार के बाद भी उसके वापस न आने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अरशद बाइक मिस्त्री है। उसकी दुकान कटरा-बिल्हौर पर है। अरशद के मुताबिक रविवार शाम एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। उसने पुरानी पल्सर खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

उसने बाइक दिखाई, तो उसने चलाकर देखने की बात कही। उसने युवक की फोटो खींच कर उसे बाइक दे दी। काफी देर तक वह बाइक लेकर वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मोबाइल में खींची फोटो लोगों को दिखाई, तो पता चला कि बाइक लेकर जाने वाला युवक चोर था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि बाइक चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed