फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Theft by breaking the lock of retired JE's house

हरदोईः सेवानिवृत्त जेई के घर का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 22 Sep 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Theft by breaking the lock of retired JE's house
फोटो-27- चोरी की घटना के बाद घर के बाहर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : HARDOI
सांडी। सेवानिवृत्त अवर अभियंता के बंद पड़े घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी कर ली। गृहस्वामी बाहर हैं, इसलिए स्पष्ट नहीं हुआ कि कितना सामान चोरी हुआ है। पूरी घटना को अंजाम देकर भागने वाले चोर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला औलाद गंज में सेवानिवृत्त जेई मोहम्मद आजम का मकान है। वह परिवार समेत बाहर गए हैं। बुधवार रात मकान बंद था। रात तकरीबन डेढ़ बजे के बाद मुख्य फाटक का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे और चोरी करने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह घर में काम करने वाला नौकर नूरैन आया तो ताला टूटा देखा कर उसने जेई को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र व कस्बा चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो दो नकाबपोश वारदात अंजाम देने के लिए घर में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि वारदात के दौरान एक का नकाब खुल जाने से उसका चेहरा भी सीसीटीवी कैमरे में आ गया है।

जिसके आधार पर उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी में चोर का चेहरा आ जाने से उनकी पहचान आसान हो गई है। इनके पकड़े जाने पर चोरी की अन्य घटनाओं के खुलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed