{"_id":"636cf1a0a3ad4a633d4ac5a2","slug":"hardoi-the-young-man-who-fell-from-the-tractor-dies-after-being-cut-by-rotavator-hardoi-news-knp7274874143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रैक्टर से गिरे युवक की रोटावेटर से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रैक्टर से गिरे युवक की रोटावेटर से कटकर मौत
विज्ञापन
फोटो-16-मृतक अनुज की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के चकराछा गांव में ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा युवक संतुलन बिगड़ने से नीचे जा गिरा। उसकी रोटावेटर की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई।
चकराछा निवासी अनुज (25) खेती करता था। गांव से एक किलोमीटर दूरी पर उसका खेत है। गुुरुवार को वह गेहूं की बोआई करने के लिए पड़ोसी उमाकांत का ट्रैक्टर लेकर खेत जुतवाने गया था।
परिजनों के मुताबिक वह ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जुतवा रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा। वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक अविवाहित और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
परिजन ने अभी आरोप से इन्कार किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।