{"_id":"6305151b199b365a9928d438","slug":"hardoi-the-woman-was-beaten-up-by-the-palledars-then-the-son-tried-to-kill-her-hardoi-news-knp7142787104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पल्लेदारों ने महिला को पीटा, तो बेटे ने जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पल्लेदारों ने महिला को पीटा, तो बेटे ने जान देने का किया प्रयास
विज्ञापन
माधौगंज। मंडी में गेहूं बेचने आई महिला के बिक्री का रुपया मांगने पर आढ़ती से विवाद हो गया। इसमें आढ़ती के पल्लेदारों ने महिला की पिटाई कर दी।
मां की पिटाई होते देख क्षुब्ध बेटे ने टिन शेड के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें लेकर थाने चली गई।
कन्नौज के हड़हा गांव निवासी शीला मंगलवार को माधौगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी में ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं बेचने के लिए एक आढ़ती के पास लाई थी। उसके साथ बेटा नारायण (20) भी आया था।
शीला के मुताबिक कुछ दिन पहले उसने आढ़ती को मूंगफली बेची थी। आढ़ती ने मूंगफली का बकाया रुपया दे दिया। गेहूं बिक्री का रुपया अभी देने से इन्कार कर दिया। गेहूं का रुपया मांगने पर आढ़ती से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसमें आढ़ती के पल्लेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। उसे पिटते देख बेटा नारायण बचाव करने लगा, तो पल्लेदारों ने उसे भी पीट दिया। मां की पिटाई से क्षुब्ध नारायण ने आढ़ती की दुकान पर पड़े टिन शेड के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद किसानों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि महिला ने तहरीर नहीं दी है। आढ़ती ने दो दिनों में बकाया भुगतान कराने की बात कही है।