फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The health of the girl students recovered, returned to school

हरदोईः छात्राओं की ठीक हुई तबीयत, वापस लौटीं विद्यालय

Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The health of the girl students recovered, returned to school
फोटो-31- पिहानी के केजीबीवी में किचन की जांच करते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक - फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बीमार हुईं छात्राओं में ज्यादातर की हालत सामान्य है। जिला अस्पताल में रविवार रात आठ छात्राएं भर्ती कराई गई थीं।
विज्ञापन

इन्हें मंगलवार शाम पांच बजे वापस पिहानी भेजा गया है। अब सभी बालिकाएं विद्यालय पहुंच गई हैं। हालत ठीक होने पर 10 छात्राओं को अभिभावक घर ले गए हैं।
विद्यालय की छात्राएं रविवार शाम पेट दर्द और उल्टी से पीड़ित हो गई थीं। इसमें से 25 छात्राओं को रात में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें से आठ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अविनाश कुमार पांडेय ने पूरे मामले की जांच की। प्रभारी वार्डेन गरिमा पांडेय का कहना है कि वह रविवार को अवकाश पर थीं।
बच्चियों ने दोपहर में सीएचसी पर लगे स्वास्थ्य मेले में दी गईं दवाइयां भी खाई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में छोला, पूड़ी और चावल खाए थे। खाना खाने के बाद 25 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की जांच
खाद्य इंस्पेक्टर खुशीराम ने रात के ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंच कर भोजन के नमूने लिए। सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पांडेय ने स्कूल के किचन और स्टोर में पहुंच कर सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची। उन्होंने पानी के बारे में भी जानकारी की। स्टाफ से हर समय के भोजन का नमूना रखने की बात कही।

फोटो-32- केजीवीबी की बच्चियों के स्वास्थ्य की जांच करते सीएचसी की डा. बिंदु

फोटो-32- केजीवीबी की बच्चियों के स्वास्थ्य की जांच करते सीएचसी की डा. बिंदु- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed